महिला आरक्षण विधेयक पर धामी का विपक्ष पर हमला, कहा महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी

महिला आरक्षण विधेयक पर धामी का विपक्ष पर हमला, कहा महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष का रुख महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी को दर्शाता है और इससे आधी आबादी को उनका उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ विपक्षी दलों ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक का विरोध किया, जो महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित करने जैसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने राष्ट्रीय हित से ऊपर राजनीतिक हितों को प्राथमिकता दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष नहीं चाहता कि सामान्य परिवारों की महिलाएं संसद और विधानसभा में प्रतिनिधित्व प्राप्त करें। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष की नकारात्मक और बाधक राजनीति के कारण यह महत्वपूर्ण विधेयक पारित नहीं हो सका।

धामी ने दावा किया कि महिलाओं का समर्थन भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से जुड़ा हुआ है और पार्टी महिलाओं के अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

इसे भी पढ़ें – टिहरी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन, देवेश और प्रीति बने ऑल ओवर चैंपियन

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी महिला उम्मीदवारों को प्राथमिकता देगी, जिससे राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और मजबूत हो सके।

Saurabh Negi

Share