उत्तराखंड के चोराबाड़ी क्षेत्र में टूटा ग्लेशियर

उत्तराखंड के चोराबाड़ी क्षेत्र में टूटा ग्लेशियर

केदारनाथ से करीब चार किमी ऊपर हिमालय क्षेत्र से लगे चोराबाड़ी ग्लेशियर में गांधी सरोवर से ऊपर भारी हिमस्खलन हुआ है। जिससे बर्फ का भारी गुबार तेज रफ्तार के साथ नीचे खिसकते हुए गहरी खाई में समा गया।

इस दौरान मंदिर परिसर और केदारनाथ के अलग-अलग क्षेत्रों में खड़े यात्रियों और अन्य लोगों ने इसकी वीडियो बनाई। भू-वैज्ञानिकों का कहना है कि हिमालय क्षेत्र में इस तरह की घटना होना सामान्य है।
रविवार सुबह 5.06 बजे हिमालय की मेरु-सुमेरू पर्वत शृंखला के नीचे चोराबाड़ी ग्लेशियर में गांधी सरोवर के ऊपरी क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ। धाम में मौजूद गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारी गोपाल सिंह रौथाण ने बताया कि लगभग पांच मिनट तक सफेद धुएं के गुबार को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि बीते आठ जून को भी चोराबाड़ी ग्लेशियर में हिमस्खलन हुआ था। बता दें कि वर्ष 2022 सितंबर व अक्तूबर में तीन बार हिमस्खलन की घटना हुई थी।

Related articles

Leave a Reply

Share