छात्रसंघ चुनाव 2026-27: पांच पदों पर प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

छात्रसंघ चुनाव 2026-27: पांच पदों पर प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के चंद्रबदनी परिसर नैखरी, टिहरी गढ़वाल में छात्रसंघ निर्वाचन 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया 24 सितंबर को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुई। परिसर निदेशक डॉ. महंथ मौर्य की अध्यक्षता में हुई प्रक्रिया चुनाव अधिकारी अरविंद सिंह राणा की देखरेख में पूरी कराई गई।

जारी नामांकन सूची के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा समीक्षा ने नामांकन कराया है। सचिव पद के लिए बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा सलोनी ने नामांकन किया। सह-सचिव पद के लिए बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा अनामिका थपलियाल ने अपना नामांकन दाखिल किया।

कोषाध्यक्ष पद के लिए बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा निशा ने नामांकन कराया है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा गौरी ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष पद के लिए किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया।

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार छात्रसंघ निर्वाचन की प्रक्रिया निर्धारित नियमों और चुनाव कार्यक्रम के अनुसार कराई जा रही है। प्रशासन ने निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की बात कही है।

admin

Share