रविदास जयंती अवकाश के कारण नगर निगम द्वारा 19 फरवरी को लगने वाले हाउस टैक्स कैंप स्थगित

रविदास जयंती अवकाश के कारण नगर निगम द्वारा 19 फरवरी को लगने वाले हाउस टैक्स कैंप स्थगित

देहरादून। कल मंगलवार को रविदास जयंती के अवकाश के चलते भवन कर के लिए वार्ड नंबर 6 नशीला रोड, वार्ड नंबर 11 करनपुर, वार्ड नंबर 37 माता मंदिर रोड पर लगने वाले हाउस टैक्स के कैंप को रविदास जयंती की छुट्टी के चलते स्थगित कर दिया गया है।
नगर निगम के कर अधीक्षक विनय प्रताप के मुताबिक अब इन कैंपों की संभावित तिथि इस प्रकार रहेगी।

1- वार्ड नंबर 11 सत्यनारायण मंदिर करनपुर में लगने वाला हाउस टैक्स कैंप बुधवार 20 फरवरी को लगाया जाएगा।
2- वार्ड नंबर 37 माता मंदिर चौक सरस्वती विहार में इस कैंप का आयोजन शुक्रवार 22 फरवरी को होगा।
3- वहीं वार्ड नंबर 6 नैशविला रोड पर लगने वाला कैंप सोमवार 25 फरवरी को नैशविला रोड चड्ढा की दुकान पर लगाया जायेगा।

admin

Share