इंडिया सिविल सर्विसेज के टेबल टेनिस मे प्रियंका को रजत व हर्षित कांस्य पदक मिला

इंडिया सिविल सर्विसेज के टेबल टेनिस मे प्रियंका को रजत व हर्षित कांस्य पदक मिला

चंडीगढ़ –आज इंडिया सिविल सर्विसेज के टेबल टेनिस के महिला ओपन के एकल में उत्तराखंड की प्रियंका शाह को रजत एवं मिक्स डबल्स में हष्रित जयस्वाल व प्रियंका शाह को कांस्य पदक मिला।

चण्डीगढ़ में सैक्टर २३ के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट चण्डीगढ़ के ऐडमिन्सट्रेशन द्वारा आयोजित आर0एस0वी0 के महिला ओपन के एकल में उत्तराखंड की प्रियंका शाह ने रांची की मनीषा मुखर्जी से ४-१ से हार कर रजत पर संतोष किया।

जबकि मिक्स डबल्स में उत्तराखंड की हष्रित जयस्वाल व प्रियंका की जोड़ी को सोमनाथ व मनीषा आर एस वी रांची से ४-१ से हार कर कांस्य पदक पर संतोष करना पड़ा।

इससे पूर्व साहिल जौली व विनीता की मिक्स डबल्स की विजेता मनीषा व सोमनाथ की जोड़ी से ३-२ से हार का सामना करना पड़ा।

विजेताओं को उत्तराखंड टी टी प्रतियोगिता के संयोजक एस चन्द्रा टीम मैनेजर अरविंद कुमार कोच राकेश कुमार आदि ने बधाई दी।

Related articles

Leave a Reply

Share