जागेश्वर धाम में हथियार घुसने से हड़कंप, एएसआई सख्त, चेतावनी पोस्टर लगाए

जागेश्वर धाम में हथियार घुसने से हड़कंप, एएसआई सख्त, चेतावनी पोस्टर लगाए

अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर धाम में हथियार प्रवेश की घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

एएसआई अधिकारियों ने निर्देश जारी कर स्पष्ट किया है कि धार्मिक स्थलों में हथियार ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके तहत मंदिर परिसर में जगह-जगह चेतावनी पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें नियमों का सख्ती से पालन करने की बात कही गई है।

अधीक्षण पुरातत्वविद नीरज मैठाणी ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य मंदिर की पवित्रता बनाए रखना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। साथ ही नियमों से जुड़े नए फ्लेक्स बोर्ड तैयार कराए जा रहे हैं, जिन्हें 22 अप्रैल तक मंदिर परिसर में लगा दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – देहरादून में डेबिट कार्ड ठगी गैंग का भंडाफोड़, 66 एटीएम कार्ड के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और गरिमा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।


Saurabh Negi

Share