केदारनाथ धाम फूलों से सजा, यात्रा शुरू होने से पहले तैयारियां तेज

केदारनाथ धाम फूलों से सजा, यात्रा शुरू होने से पहले तैयारियां तेज

केदारनाथ धाम में आगामी चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिर खुलने से पहले पूरी केदारपुरी को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली, जो फाटा में रात्रि विश्राम के बाद आगे बढ़ी, आज गौरीकुंड पहुंचेगी। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालु डोली के स्वागत के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं और भक्ति का माहौल बना हुआ है।

गौरीकुंड में डोली के स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 21 अप्रैल को डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी, जबकि 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे शुभ मुहूर्त में मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

केदारनाथ सभा के वरिष्ठ सदस्य पंडित उमेश चंद्र पोस्टि के अनुसार यात्रा से जुड़ी अधिकांश व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। केदारपुरी में होटल और धर्मशालाओं को तैयार किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को ठहरने में कोई परेशानी न हो।

इसे भी पढ़ें – हल्द्वानी हादसा: बस ने 5 साल की बच्ची को 20 मीटर तक घसीटा, मौत के बाद विरोध

प्रशासन और मंदिर समिति ने इस वर्ष विशेष इंतजाम किए हैं, जिससे यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाया जा सके। बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं और भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Saurabh Negi

Share