सूर्या देवभूमि चैलेंज 2.0 की 113 किमी अल्ट्रा ट्रेल रन 300 धावकों ने लिया भाग,

सूर्या देवभूमि चैलेंज 2.0 की 113 किमी अल्ट्रा ट्रेल रन 300 धावकों ने लिया भाग,

सूर्या देवभूमि चैलेंज 2.0 का सफल आयोजन 17 से 20 अप्रैल 2026 के बीच किया गया, जिसमें देशभर से 300 से अधिक धावकों ने भाग लिया। भारतीय सेना की गढ़वाल स्काउट्स इकाई द्वारा आयोजित इस 113 किलोमीटर अल्ट्रा ट्रेल ने प्रतिभागियों की सहनशक्ति और क्षमता की कड़ी परीक्षा ली।

यह प्रतियोगिता तीन दिनों में पूरी हुई, जिसमें पहले दिन 36 किलोमीटर, दूसरे दिन 38 किलोमीटर और अंतिम दिन 39 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई। कठिन पहाड़ी मार्गों और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच धावकों ने चुनौतीपूर्ण ट्रेल को पूरा किया।

इस दौरान प्रतिभागियों ने बद्रीनाथ मंदिर, बंशी नारायण मंदिर और पंच केदार के प्रमुख धामों—कल्पेश्वर, रुद्रनाथ और तुंगनाथ—के दर्शन भी किए, जिससे इस आयोजन को आध्यात्मिक आयाम भी मिला।

प्रतियोगिता में मुंडोली राइडर्स क्लब के संस्थापक कलम सिंह बिष्ट ने पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने अपनी आयु वर्ग में भी शीर्ष स्थान प्राप्त किया और उन्हें 1 लाख 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।

इसे भी पढ़ें – केदारनाथ धाम फूलों से सजा, यात्रा शुरू होने से पहले तैयारियां तेज

इस उपलब्धि को और खास बनाते हुए उनकी पत्नी पुष्पा देवी ने भी तीन दिनों में पूरी 113 किलोमीटर की दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की।

Saurabh Negi

Share