हरेला पर्व पर मुन्दोली में अनंत नन्दा फाउंडेशन ने 500 पौधे लगाए गए, 30 जुलाई तक 3,000 पौधरोपण का लक्ष्य

हरेला पर्व पर मुन्दोली में अनंत नन्दा फाउंडेशन ने 500 पौधे लगाए गए, 30 जुलाई तक 3,000 पौधरोपण का लक्ष्य

चमोली जिले के विकासखंड देवाल स्थित ग्राम मुन्दोली में हरेला पर्व के अवसर पर अनंत नन्दा फाउंडेशन और वन विभाग की ओर से संयुक्त रूप से वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत पहले दिन 500 पौधे लगाए गए। आयोजकों ने 30 जुलाई तक कुल 3,000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

कार्यक्रम का नेतृत्व अनंत नन्दा फाउंडेशन के सूबेदार रघुवीर सिंह बिष्ट ने किया। अभियान में स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं, स्वयंसेवकों तथा वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित करीब 50 लोगों ने भाग लिया। इस दौरान बांज, देवदार सहित स्थानीय जलवायु के अनुकूल विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

आयोजकों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाना, जल स्रोतों का संरक्षण और स्थानीय जैव विविधता को सुरक्षित रखना है। इसके साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल के लिए प्रेरित करना भी अभियान का हिस्सा है।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण का संदेश देने वाला लोकपर्व है। उन्होंने लोगों से पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया। फाउंडेशन के अनुसार 15 दिवसीय अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि उनका बेहतर विकास हो सके।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में वन विभाग के आशीष रावत, वन बीट अधिकारी बलवीर सिंह, विनोद सिंह डुंगरियाल, प्रदीप, अमित भला, केदार दत्त, तारा सिंह, सूबेदार रघुवीर सिंह बिष्ट, कमला देवी, कलावती, कोमल, मीनाक्षी, निशा, साहिल, धीरज, नितिन, राहुल, सूरज पुजारी, मनोज, ग्राम प्रधान भागीरथी देवी, हीरा सिंह, पूरन सिंह, खुशाल सिंह, कुंवर सिंह पुजारी, मोहन सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

 

Saurabh Negi

Share