यमुनोत्री धाम के लिए अभी तक 700 घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण हुआ

यमुनोत्री धाम के लिए अभी तक 700 घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण हुआ

यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग के लिए सात सौ घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण हो चुका है। यात्रा सीजन पर चार हजार से अधिक घोड़ा-खच्चरों का संचालन जानकी चट्टी से यमुनोत्री धाम के लिए होता है। बड़कोट के उपजिलाधिकारी मुकेश रमोला ने घोड़ा-खच्चरों के पंजीकरण में तेजी लाने के निर्देश जिला पंचायत को दिए हैं। उपजिलाधिकारी मुकेश रमोला ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा के सकुशल, सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संचालन के दृष्टिगत इस बार यमुनोत्री धाम में घोड़ा-खच्चरों को रोटेशन वार चलाया जाएगा। जिसके लिए करीब सात सौ घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण हो चुका है। बीच में लोकसभा चुनाव के कारण पंजीकरण का कार्य रुका था। परंतु अब फिर से शुरू कर दिया गया।

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर घोड़े खच्चरों के जमावड़े पर रोक

जिला पंचायत को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं प्रशासन का दावा है कि इस बार यात्राकाल के दौरान जानकी चट्टी व यमुनोत्री पैदल मार्ग पर घोड़े खच्चरों का जमावड़ा नहीं लगेगा। जानकी चट्टी से तीन किमी पहले फूलचट्टी में घोड़ा पड़ाव में घोड़े-खच्चर रहेंगे। जो रोटेशन के हिसाब से भेजे जाएंगे। जानकी चट्टी में घोड़ा पड़ाव के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। जिससे जानकी चट्टी में जाम सहित अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share