राष्ट्रमंडल खेल 2026: कांस्य पदक विजेता उन्नति शर्मा का देहरादून में भव्य स्वागत, विद्यालय ने किया सम्मानित

राष्ट्रमंडल खेल 2026: कांस्य पदक विजेता उन्नति शर्मा का देहरादून में भव्य स्वागत, विद्यालय ने किया सम्मानित

 

राष्ट्रमंडल खेल 2026 में जूडो की 63 किलोग्राम महिला वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली उत्तराखंड की खिलाड़ी उन्नति शर्मा का मंगलवार को देहरादून पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उनकी उपलब्धि पर डीएवी पब्लिक स्कूल, डिफेंस कॉलोनी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उन्नति शर्मा का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और विद्यार्थियों ने उनकी सफलता पर खुशी जताई।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि उन्नति शर्मा ने अपने अनुशासन, कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धि उत्तराखंड के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों से उन्नति शर्मा के जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

कार्यक्रम में उन्नति शर्मा की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि वह आने वाले समय में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के लिए और अधिक पदक जीतकर देश और उत्तराखंड का गौरव बढ़ाएंगी।

 

Saurabh Negi

Share