मन्दाकिनी नदी पर बनी झील, गौरीकुंड से रुद्रप्रयाग तक अलर्ट जारी

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भीमबली हैली पैड के सामने आज अपराह्न नदी के पार पहाड़ी से भूस्खलन हुआ है जिससे मन्दाकिनी नदी में झील बन गई। हालांकि शाम तक झील से पानी निकलना शुरु हो गया है, लेकिन मंदाकिनी नदी का जल स्तर पहले से कम है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि गौरीकुंड से रुद्रप्रयाग तक अलर्ट जारी कर दिया गया है। उन्होंने नदी किनारे रह रहे लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति नदी के तरफ न जाएं। नदी के किनारे रह रहे लोग सतर्क एवं अलर्ट रहें।

admin

Share