नई दिल्ली भाजपा के केंद्रीय मंत्री रहे अरुण जेटली के निधन की खबर जंगल में लगी आग की तरह तेजी से फैल रही हैl उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया हैंl बॉलीवुड के कई कलाकारों ने अरुण जेटली के निधन पर दुख जताया हैl

फिल्म अभिनेता सनी देओल ने अरुण जेटली के निधन पर दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी हैl

सनी देओल ने लिखा है, ‘राष्ट्र ने आज एक और महान नेता खो दियाl मेरे विचार और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं

Twitter पर छबि देखें

इशा कोप्पिकर की सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘आज हमने एक महान व्यक्ति खो दिया हैl वह एक महान नेता हैंl अरुण जेटली जी का जाना राष्ट्र के लिए एक बड़ा नुकसान हैl भगवान उनकी आत्मा को शांति दें

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया पर अरुण जेटली जी के जाने पर दुख व्यक्त किया हैl उन्होंने लिखा है, ‘अरुण जेटली जी के निधन की खबर सुनकर दिल उदास हो गया हैl वह एक डायनामिक और विजनरी नेता के तौर पर देखें जाएंगेl जिन्होंने नए भारत की दमदार नींव रखी हैl ओम शांतिl

वहीं दलेर मेहंदी ने अरुण जेटली के निधन पर दुख जताते हुए लिखा है, ‘अरुण जेटली जी के निधन की खबर सुनकर मैं दुखी हुआ हूंl मेरी प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैंl भगवान उनकी आत्मा को शांति देंl’

फिल्म अभिनेत्री कोएना मित्रा ने लिखा है, ‘आज देश ने एक और महान नेता खो दियाl पावर मास्टर के तौर पर वह हमेशा याद रखे जाएंगेl ओम शांतिl’

गौरतलब है कि अरुण जेटली जी का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से खराब चल रहा थाl वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे और शनिवार को दोपहर करीब 12:10 पर उन्होंने अंतिम सांस ली हैl