काफल चैप्टर ऑफ गढ़वाल व मनोरमा डोबरियाल शर्मा मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा श्रम शक्ति महिला सम्मान समारोह 

काफल चैप्टर ऑफ गढ़वाल व मनोरमा डोबरियाल शर्मा मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा श्रम शक्ति महिला सम्मान समारोह 

देहरादून– परेड़ ग्राउंड़ में अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस् को अलग अंदाज से मनाया गया। जिनमें मुख्यता कामगार महिलाओं को, घरों में काम करने वाली, तमाशा दिखाने वाली व कुड़ा बिननें वाली महिलाओं के साथ-साथ दैनिक मजदूरी करने वाली महिलाओं को परेड़ ग्राउंड़, देहरादून में काफल चैप्टर ऑफ गढ़वाल व मनोरमा डोबरियाल शर्मा मेमोरियल फाउंडेशन अघ्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा व ललित जोशी, राजवीर त्यागी समाचार पत्र विक्रेता एसोशिएशन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रुप से “श्रम शक्ति महिला सम्मान” से नवाजा व साथ ही उनको पहनने के वस्त्र भी दिये गये।

इस अवसर पर बोलते हुए कांफल चैप्टर ऑफ गढ़वाल की संयोजिका, मनोरमा डोबरियाल शर्मा मेमोरियल फाउंडेशन की अघ्यक्षा व कांग्रेस नेत्री, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने कहा कि अपने श्रम से अपने परिवार का पालन पोषण करने वाली महिलाओं सम्मान करना सही रुप से सम्मान है उन्होने कहा कि कामकाजी महिलाए ही हर घर की आर्थिकी को चलाती है चाहे वों घर किसी भी वर्ग का हो और कहा कि महिलायें हर क्षेत्र में बढ़चढ़ कर काम कर रही है देश-प्रदेश को नेतृत्व देने की क्षमता रखती है समाज को जोड़ना हो या परिवार को जोड़ना हो महिला सफलतापूर्वक वो सब कर पाती है।

उन्होने कहा कि झासी की रानी हो, इंदिरा गांधी हो, मदर टेरेसा जैसे हजारों नाम गिने जा सकते है जिन्होनें अपने-अपने क्षेत्र में पताका फैलाई है उन्होने जोर देकर कहा कि समाज के कमजोर वर्ग से जुड़ी महिलाओं का सम्मान करना अपने आप में एक पवित्र काम है। सम्मानित होनी वाली महिलाओं में नगमा, साहिन, नादरा, मुस्कान, सपना, सुमिरा, रेखा आदि सहित दर्जनों महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन समाचार पत्र विक्रेता सरदार हरप्रीत सिंह व नीरज खुराना द्वारा संयुक्त रुप से किया। इस अवसर पर समाचार पत्र विक्रेता संघ के नीरज खुराना, सरदार हरप्रीत सिंह, खुशबू रतूड़ी, बृज पाल, कुलदीप डोबरियाल, विवेक शर्मा, अजब सिंह, सोनवीर, करम सिंह, सरदार गगन बेदी आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related articles

Leave a Reply

Share