रायपुर क्षेत्र के नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, जांच शुरू

रायपुर क्षेत्र के नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, जांच शुरू

देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 38 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नीरज कुमार वर्मा के रूप में हुई है। वह तपस्थली रांझावाला क्षेत्र स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती था। मृतक की मां रोशनी देवी, निवासी तपोवन रोड, ने रायपुर पुलिस को सूचना देते हुए बेटे की मौत को लेकर विस्तृत जांच की मांग की है।

बताया गया कि नशा मुक्ति केंद्र में रहते हुए नीरज की तबीयत अचानक बिगड़ गई। केंद्र के स्टाफ ने उसे पहले पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे महंत इंद्रेश अस्पताल रेफर किया गया।

उच्च चिकित्सा केंद्र में इलाज के बावजूद नीरज की जान नहीं बच सकी। परिजनों से सूचना मिलने के बाद रायपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों की पुष्टि की जाएगी।

इसे भी पढें – टिहरी के चाल्द गांव क्षेत्र में बकरी ले जाते युवक पर भालुओं का हमला, गंभीर घायल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र से सीसीटीवी फुटेज का डीवीआर भी कब्जे में ले लिया है, ताकि घटना से पहले की स्थिति स्पष्ट हो सके। परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र में देखरेख और उपचार व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Saurabh Negi

Share