ऋषिकेश में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार

ऋषिकेश में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार

मुख्य समाचार:
देहरादून। सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने मंगलवार को ऋषिकेश में पशुलोक बैराज से जुड़े टेंडर भुगतान के मामले में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए एक जूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों के अनुसार शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह एक सरकारी विभाग में ठेकेदार के रूप में कार्य करता है और उसने ऋषिकेश स्थित पशुलोक बैराज में कार्य के लिए टेंडर किया था।

शिकायतकर्ता का आरोप था कि टेंडर से संबंधित भुगतान जारी करने के बदले जूनियर इंजीनियर फैसल खान रिश्वत की मांग कर रहा था।

मामले की जांच के बाद विजिलेंस विभाग ने ट्रैप टीम का गठन किया और कार्रवाई की। टीम ने आरोपी फैसल खान को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी फैसल खान पुत्र लियाकत हुसैन निवासी कटोरताल, काशीपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर का रहने वाला बताया गया है।

Saurabh Negi

Share