कोटद्वार में नकली दवा निर्माण की सूचना पर एसटीएफ का छापा, फैक्टरी सील

कोटद्वार में नकली दवा निर्माण की सूचना पर एसटीएफ का छापा, फैक्टरी सील

कोटद्वार – नकली दवा निर्माण की सूचना मिलने पर देहरादून स्थित एसटीएफ मुख्यालय की टीम ने ग्रोथ सेंटर सिगड्डी स्थित एक दवा फैक्टरी में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान टीम ने फैक्टरी के भीतर रखी दवाओं के नमूने लिए। इसके साथ ही दवा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले रंग के सैंपल भी जांच के लिए एकत्र किए गए।

इसे भी पढ़ें – बागेश्वर में भीषण वनाग्नि से दहशत, कई इलाकों में धुएं का गुबार फैलने से ग्रामीणों में भय

छापेमारी के बाद अधिकारियों ने फैक्टरी को सील कर दिया। मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Saurabh Negi

Share