श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में अमर शहीद श्रीदेव सुमन की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में अमर शहीद श्रीदेव सुमन की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित

टिहरी गढ़वाल: अमर शहीद श्रीदेव सुमन के शहादत दिवस के अवसर पर शनिवार को नैखरी स्थित श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने श्रीदेव सुमन के त्याग, साहस और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि उनका संघर्ष आज भी समाज और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए परिसर निदेशक डॉ. महंथ मौर्य ने कहा कि अमर शहीद श्रीदेव सुमन का बलिदान, साहस और लोकतंत्र के प्रति उनकी अटूट निष्ठा आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने युवाओं से श्रीदेव सुमन के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण तथा सामाजिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया कि न्याय, जनअधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए श्रीदेव सुमन का संघर्ष सदैव समाज का मार्गदर्शन करता रहेगा। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और निस्वार्थ सेवा के आदर्शों का पालन करने के संकल्प के साथ हुआ।

Saurabh Negi

Share