देहरादून प्रेस वार्ता में सुप्रिया श्रीनेत का भाजपा पर हमला, महिला आरक्षण कानून पर उठाए सवाल

देहरादून प्रेस वार्ता में सुप्रिया श्रीनेत का भाजपा पर हमला, महिला आरक्षण कानून पर उठाए सवाल

देहरादून में कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद रहे।

मीडिया से बातचीत करते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर सरकार की मंशा और क्रियान्वयन पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं को सशक्त बनाने के दावे तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि यह कानून विभिन्न सामाजिक और आर्थिक वर्गों की महिलाओं को वास्तविक प्रतिनिधित्व देने में सक्षम नहीं दिखता। उनके अनुसार महिलाओं के अधिकारों को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

इसे भी पढ़ें – केदारनाथ धाम के कपाट कल खुलेंगे, उद्घाटन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री धामी

सुप्रिया श्रीनेत ने यह भी स्पष्ट किया कि विपक्ष महिलाओं से जुड़े मुद्दों और सरकार की जवाबदेही को लेकर अपनी आवाज उठाता रहेगा। प्रेस वार्ता के दौरान महिला सशक्तिकरण से जुड़ी नीतियों और उनके क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।

Saurabh Negi

Share