केदारनाथ धाम के कपाट कल खुलेंगे, उद्घाटन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री धामी

केदारनाथ धाम के कपाट कल खुलेंगे, उद्घाटन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री धामी

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे शुभ मुहूर्त में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसी के साथ चारधाम यात्रा का औपचारिक शुभारंभ होगा। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे।

कपाट खुलने से पहले बाबा केदारनाथ की डोली गौरीकुंड से मंदिर की ओर रवाना हो चुकी है, जिससे तैयारियों का अंतिम चरण पूरा हो गया है। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है और देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचने लगे हैं, जिससे यात्रा को लेकर उत्साह साफ दिखाई दे रहा है।

यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सड़क मरम्मत, यातायात प्रबंधन और ट्रैक मार्ग पर शौचालय, आवास, भोजन और पेयजल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पूरे मार्ग पर बिजली और सौर लाइट की व्यवस्था की गई है, जबकि हर दो किलोमीटर पर स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक शौचालय और गर्म पानी की व्यवस्था भी की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस और प्रशासनिक टीमें पूरी तरह तैनात हैं, ताकि भीड़ प्रबंधन प्रभावी तरीके से किया जा सके।

इसे भी पढ़ें – केदारनाथ धाम फूलों से सजा, यात्रा शुरू होने से पहले तैयारियां तेज

यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना की है और इसे बेहतर बताया है। वहीं मंदिर समिति के सदस्य ने स्पष्ट किया है कि मंदिर परिसर के अंदर मोबाइल फोन का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। फोटो, वीडियो या रील बनाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Saurabh Negi

Share