इन नए फीचर्स के साथ इस साल लॉन्च होंगे ये चर्चित स्मार्टफोन्स, जानिए

इन नए फीचर्स के साथ इस साल लॉन्च होंगे ये चर्चित स्मार्टफोन्स, जानिए

नई दिल्ली । स्मार्टफोन निर्मता कंपनियों के लिए यह साल काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस साल दुनियाभर की ऑरिजिनल मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां (OEM) नई तकनीक पर काम कर रही हैं। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, फोल्डेबल स्मार्टफोन, पंचहोल डिस्प्ले, 5G जैसी तकनीक शामिल हैं। साल की शुरुआत में ही भारत में Honor View 20 को पंचहोल या पिनहोल डिस्प्ले और 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च किया गया। इसके अलावा Oppo K1, Samsung Galaxy M-सीरीज आदि स्मार्टफोन्स को अब तक लॉन्च किया जा चुका है। इन स्मार्टफोन के अलावा आने वाले कुछ सप्ताह में Vivo V15 Pro, Redmi Note 7 सीरीज, Galaxy S10, Foldable फोन आदि को लॉन्च किया जाएगा। आइए, आज हम आपको इस साल लॉन्च होने वाले चर्चित स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Samsung Galaxy S10

इस स्मार्टफोन को सेन फ्रेंसिस्को में अगले सप्ताह लॉन्च किया जा सकता है। भारत में यह स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन को लिस्ट कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन के संभावित फीचर्स की बात करें तो यह फोन पंचहोल या पिनहोल डिस्प्ल के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन से पहले Honor View 20 को भारत में पंचहोल या पिनहोल डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा चुका है। फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें Exynos 9820 चिपसेट प्रोसेसर दिया जा सकता है जिसे एक दमदार प्रोसेसर माना जाता है। यह स्मार्टफोन तीन अलग-अलग मॉडल्स Samsung Galaxy S10, Samsung Galaxy S10+ और Samsung Galaxy S10 Lite में पेश किया जा सकता है। इन तीनों ही मॉडल्स में रिवर्स वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

Xiaomi Redmi Note 7

Samsung Galaxy S10 के अलावा Xiaomi Redmi Note 7 सीरीज के स्मार्टफोन्स भी काफी चर्चा में बने हुए हैं। इस स्मार्टफोन को भी अगले महीने भारत में लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi अगले महीने Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro और Redmi Go को एक साथ लॉन्च कर सकती है। इन तीनों ही स्मार्टफोन्स को अलग-अलग रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन 4,000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ आ सकता है। Redmi Note 7 में स्नैपड्रैगन 660 जबकि Redmi Note 7 Pro में स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन 48 मेगापिक्सल के रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo V15 Pro

एक और चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo का इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट और पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन Vivo V15 Pro काफी समय से चर्चा में है। इस फोन को इसी महीने 20 तारीख को लॉन्च किया जाएगा। फोन को कंपनी 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के तौर पर प्रमोट कर रही है। यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जो 32 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च होगा। फोन को एंड्रॉइड पाई 9.0 के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में भी Vivo Nex की तरह पॉप-अप कैमरा दिया गया है। यूजर्स को पतले बेजल के साथ फुल व्यू डिस्प्ले का एक्सपीरियंस मिलेगा। इस स्मार्टफोन को Snapdragon 675 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन को मिड-रेंज के स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Motorola G7

Motorola की भारतीय स्मार्टफोन बाजार में पकड़ कम होती जा रही है। Motorola अभी भी ब्राजील जैसे देशों में काफी लोकप्रिय है। लेनोवो की स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला इसके लिए अपने लेटेस्ट ब्रांड Moto G7 को लॉन्च करने की तैयारी में है। फोन अपने कैमरा, परफॉर्मंस और बैटरी की वजह से पहले से ही चर्चा में है। अगले महीने इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन की लॉन्च तारीख के बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share