पिथौरागढ़ में भारी बारिश से बीसा बाजार मार्ग पर भूस्खलन, कई वाहन फंसे

पिथौरागढ़ में भारी बारिश से बीसा बाजार मार्ग पर भूस्खलन, कई वाहन फंसे

पिथौरागढ़ जिले में रातभर हुई भारी बारिश के बाद बीसा बाजार क्षेत्र के पास सतशिलिंग-थल मार्ग पर भूस्खलन हो गया। सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और कीचड़ आने से यातायात प्रभावित हो गया और कई छोटे वाहन रास्ते में फंस गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार फंसे हुए वाहनों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। सड़क से मलबा नहीं हटने के कारण देर शाम तक यातायात सुचारु नहीं हो सका और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सड़क पर कीचड़ जमा होने से स्कूल जाने वाले बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं दोपहिया वाहन चालकों को बेहद सावधानी के साथ प्रभावित हिस्से से गुजरना पड़ा।

इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड में मदरसा संबद्धता प्रक्रिया की होगी सख्त निगरानी, सभी जिलों को निर्देश

क्षेत्रवासियों का कहना है कि बारिश के दौरान इस मार्ग पर अक्सर मलबा गिरता रहता है। लोगों ने आशंका जताई कि मानसून में यह समस्या और गंभीर हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से सड़क पर बार-बार हो रहे भूस्खलन की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।

Saurabh Negi

Share