यूकेएसएसएससी ने जारी किया 14 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, स्नातक स्तरीय परीक्षा स्थगित

यूकेएसएसएससी ने जारी किया 14 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, स्नातक स्तरीय परीक्षा स्थगित

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य में समूह ‘ग’ के 2000 से अधिक पदों पर होने वाली 14 भर्ती परीक्षाओं का नया परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने संशोधित कार्यक्रम को लेकर आधिकारिक आदेश भी जारी किया है।इसके साथ ही आयोग ने स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा की तिथि भी आगे बढ़ा दी है। यह परीक्षा पहले 17 मई को आयोजित होनी थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। नई तिथि आयोग द्वारा जारी संशोधित कैलेंडर में शामिल की गई है।

यूकेएसएसएससी की ओर से जारी कार्यक्रम के बाद विभिन्न समूह ‘ग’ भर्तियों की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक सूचना के अनुसार अपनी तैयारी कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें – आईआईटी रुड़की के अध्ययन में बड़ा खुलासा, उत्तराखंड के 85 प्रतिशत जिले बाढ़ जोखिम में

आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से जुड़ी सभी अद्यतन जानकारियों के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Saurabh Negi

Share