उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र 28 अप्रैल को, महिला आरक्षण कानून पर हो सकती है चर्चा

उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र 28 अप्रैल को, महिला आरक्षण कानून पर हो सकती है चर्चा

उत्तराखंड विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 28 अप्रैल को देहरादून में आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ यानी महिला आरक्षण कानून पर चर्चा होने की संभावना है।

विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इस विशेष सत्र के लिए फिलहाल कोई विधायी कार्य निर्धारित नहीं किया गया है। इसके बावजूद सत्र के दौरान महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होने की उम्मीद जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, महिला आरक्षण कानून को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच चर्चा हो सकती है। यह सत्र राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि हाल के दिनों में इस विषय पर बयानबाजी तेज हुई है।

Saurabh Negi

Share