सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित, जिला स्कूलों में छात्राओं का दबदबा

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित, जिला स्कूलों में छात्राओं का दबदबा

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। 10वीं के परिणाम के बाद से इंतजार कर रहे विद्यार्थियों और अभिभावकों में रिजल्ट जारी होने के बाद खुशी का माहौल देखने को मिला। जिले के कई स्कूलों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया और अधिकांश संस्थानों में छात्राओं ने शीर्ष स्थान हासिल किए।

जिले में सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने 95 से 98 प्रतिशत तक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। डीपीएस में अरीना रघुवंशी ने 98.8 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। जिज्ञासा भट्ट ने 97.2 प्रतिशत और निशिका पपनई ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल किए।

सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नेहा दसीला ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रियंशी राव और प्रिंस सिंह वफिला ने संयुक्त रूप से 87 प्रतिशत अंक हासिल किए। स्वस्त्यन स्कूल में रुचि बिष्ट ने 93.2 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया, जबकि आयुषी बोरा और लक्षिता मेहरा ने क्रमशः 90 और 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

जस गोविन स्कूल में अनुष्का सक्सेना ने 92.6 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। कोमल रावत दूसरे और रोशन रावत तीसरे स्थान पर रहे। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंशिका गर्ग ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया।

टैगोर पब्लिक स्कूल में मानसी नागरकोटी ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि हर्षिता भाकुनी ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर बेहतर प्रदर्शन किया। वीएलएम अकादमी में अनन्या पांडे ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। श्रेया अग्रवाल और सुमैया तिवारी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड में मई में भी ठंडक बरकरार, बदले मौसम चक्र से सामान्य से नीचे रहा तापमान

दून पब्लिक स्कूल, दून कॉन्वेंट स्कूल, हेरिटेज स्कूल, एपीएस स्कूल और सेंट पॉल स्कूल के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। अधिकांश स्कूलों में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा, जिससे विद्यालयों में उत्साह का माहौल बना रहा।

Saurabh Negi

Share