चंद्रबदनी परिसर में उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी का दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित

चंद्रबदनी परिसर में उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी का दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय चंद्रबदनी परिसर की उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी इकाई द्वारा 15 मई 2026 को छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, पाठ्यक्रम और विभिन्न सुविधाओं की जानकारी देना था।

कार्यक्रम में उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी के नोडल अधिकारी डॉ. मनीष पंवार ने विद्यार्थियों को दूरस्थ शिक्षा प्रणाली, अध्ययन सामग्री, परीक्षा प्रक्रिया और ऑनलाइन सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नियमित अध्ययन और अनुशासन के साथ अपने शैक्षणिक लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर डॉ. आशुतोष जंगवान भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उच्च शिक्षा के महत्व और भविष्य में उपलब्ध विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ किया गया।

Saurabh Negi

Share