वीकेंड पर देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेसवे पर जाम, पर्यटकों की भीड़ से बढ़ा दबाव
वीकेंड की शुरुआत के साथ ही देहरादून आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ गई, जिससे देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेसवे पर भारी जाम की स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में वाहनों के एक साथ पहुंचने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई और लंबी कतारें लग गईं। देहरादून से मोहंड तक कई घंटों तक वाहन रेंगते रहे। जाम के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं कई स्थानों पर यातायात पूरी तरह धीमा पड़ गया।