लाटू देवता मंदिर के कपाट छह माह के लिए खुले, पुजारी ने आंखों पर पट्टी बांधकर की पूजा
लाटू देवता मंदिर के कपाट शुक्रवार दोपहर 2 बजे पारंपरिक विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके साथ ही मंदिर में छह महीने तक पूजा-अर्चना का क्रम जारी रहेगा और बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है।
मंदिर के कपाट खुलने के दौरान विशेष परंपरा का पालन किया गया, जिसमें पुजारी ने आंखों पर पट्टी बांधकर पूजा संपन्न की। यह अनोखी परंपरा वर्षों से चली आ रही है और लाटू देवता मंदिर की आस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है। कपाट खुलने के मौके पर स्थानीय श्रद्धालुओं और दूर-दराज से आए भक्तों ने दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।

