हरिद्वार में सोलानी पुल से नीचे गिरी कार, हादसे में पांच लोग घायल

हरिद्वार में सोलानी पुल से नीचे गिरी कार, हादसे में पांच लोग घायल

हरिद्वार के लक्सर-रुड़की मार्ग पर रविवार दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर सोलानी नदी पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रुड़की के अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए कई फीट नीचे जा गिरी। हादसे के समय लक्सर कोतवाली क्षेत्र के महेश्वरी गांव निवासी अनिल कुमार अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ इकबालपुर क्षेत्र के कुंजा बहादरपुर गांव जा रहे थे।

घायलों की पहचान अनिल कुमार, उनकी पत्नी सोनी, मारकपुर निवासी कोमल, मुंडाखेड़ा खुर्द निवासी रचना और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बिजना खेड़ी निवासी श्रीकांत के रूप में हुई है।

दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस आने से पहले घायलों को वाहन से बाहर निकालकर राहत कार्य शुरू किया।

इसे भी पढ़ें – टिहरी में निजी स्कूल संचालिका के घर तोड़फोड़ और आगजनी मामले में चार पर मुकदमा दर्ज

पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Saurabh Negi

Share