जाख-डोबरा-भल्डियाना मार्ग पर भूस्खलन, भारी मलबा गिरने से यातायात बंद

जाख-डोबरा-भल्डियाना मार्ग पर भूस्खलन, भारी मलबा गिरने से यातायात बंद

टिहरी जिले के प्रतापनगर और थौलधार ब्लॉक को जोड़ने वाला जाख-डोबरा-भल्डियाना मोटर मार्ग मंगलवार को पहाड़ी दरकने के कारण बंद हो गया। सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आने से आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, इन दिनों रिंग रोड परियोजना के तहत मार्ग चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसी दौरान अपराह्न में अचानक पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गिरा। देखते ही देखते सड़क मलबे से भर गई और यातायात रुक गया।

मार्ग बंद होने के कारण लंबगांव और प्रतापनगर की ओर जाने वाले लोगों को पीपलडाली होकर लंबा वैकल्पिक रास्ता तय करना पड़ रहा है। इससे यात्रियों और स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

 इसे भी पढ़ें – ड्यूटी के समय घर पर मिला जेई, डीएम ने लगाई फटकार; एसई का एक दिन का वेतन रोका

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि सड़क से मलबा हटाने का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि मलबा अधिक होने के कारण मार्ग खोलने में समय लग सकता है। संभावना है कि देर रात या बुधवार सुबह तक यातायात बहाल कर दिया जाएगा।

Saurabh Negi

Share