केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर, एक की मौत, एक गंभीर घायल
रुद्रप्रयाग – केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग स्थित हनुमान मंदिर के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
अधिकारियों के अनुसार, मृतकों और घायलों में एक स्थानीय निवासी और एक नेपाली मूल का व्यक्ति शामिल है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
हादसे के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर संवेदनशील स्थानों पर संचालित दुकानों को हटाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है, ताकि केदारनाथ यात्रा के दौरान आगे किसी तरह की दुर्घटना न हो।
