ऋषिकेश के आईडीपीएल क्षेत्र में सड़क पर पहुंचा एकदंती हाथी, यातायात रोका गया

ऋषिकेश के आईडीपीएल क्षेत्र में सड़क पर पहुंचा एकदंती हाथी, यातायात रोका गया

ऋषिकेश। शुक्रवार शाम आईडीपीएल क्षेत्र में एकदंती हाथी के सड़क किनारे पहुंचने से लोगों में दहशत फैल गई। हाथी जंगल से सटे क्षेत्र में सड़क के पास घूमता रहा। हाथी की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। शाम की सैर के लिए निकले लोगों को भी वन विभाग की टीम ने रोक दिया।

सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी। हाथी के अचानक क्षेत्र में पहुंचने से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल रहा। बाद में हाथी सड़क पार कर वापस जंगल की ओर चला गया, जिसके बाद वाहनों और लोगों की आवाजाही फिर से शुरू कर दी गई।

इसे भी पढ़ें – कोटद्वार में नकली दवा निर्माण की सूचना पर एसटीएफ का छापा, फैक्टरी सील

ऋषिकेश रेंज अधिकारी गंभीर सिंह धमांडा ने लोगों से जंगल क्षेत्रों के आसपास सतर्क रहने और वन विभाग के निर्देशों का पालन करने की अपील की।

Saurabh Negi

Share