ऋषिकेश में गंगा स्नान के दौरान मेरठ के दो पर्यटक बहे, एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी

ऋषिकेश में गंगा स्नान के दौरान मेरठ के दो पर्यटक बहे, एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी

ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गुरुवार को गंगा में स्नान के दौरान मेरठ के दो पर्यटक तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। एसडीआरएफ की टीम देर शाम तक दोनों की तलाश में जुटी रही, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि मेरठ स्थित हुंडई शोरूम के छह कर्मचारी छुट्टी के दिन घूमने के लिए ऋषिकेश आए थे। सभी लोग सिंगटाली पुल के पास गंगा में स्नान करने पहुंचे थे।

नहाने के दौरान एक महिला और एक पुरुष का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद दोनों गंगा के तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद साथ आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने के बाद ढालवाला और ब्यासी से एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। टीमों ने नदी में सघन सर्च अभियान शुरू किया। लगातार खोजबीन के बावजूद देर शाम तक दोनों पर्यटकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। लापता पर्यटकों की पहचान रितु (30) पत्नी वंशिक महेश्वरी निवासी मेरठ और नरेश उपाध्याय (42) निवासी जगेठी गांव, थाना कंकरखेड़ा, मेरठ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड में बदल रहा बर्फबारी का समय, गर्मी से पहले बढ़ रही हिमपात की घटनाएं

पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें इलाके में लगातार सर्च अभियान चला रही हैं। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं गंगा किनारे सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता की जरूरत को फिर उजागर कर रही हैं।

Saurabh Negi

Share