एसएससी ऑनलाइन परीक्षा नकल मामले की जांच अहम चरण में, सैकड़ों लैब जांच के दायरे में

एसएससी ऑनलाइन परीक्षा नकल मामले की जांच अहम चरण में, सैकड़ों लैब जांच के दायरे में

देहरादून। एसएससी ऑनलाइन परीक्षा नकल मामले की जांच अब अहम चरण में पहुंच गई है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान ऐसे खुलासे हुए हैं, जिनके बाद देशभर की सैकड़ों लैब जांच के दायरे में आ गई हैं।

जानकारी के अनुसार, परीक्षा के दौरान नकल को आसान बनाने के लिए सेटअप में ही गड़बड़ियां किए जाने की बात सामने आई है। साथ ही परीक्षा आयोजित करने वाली कंपनी के कुछ कर्मचारियों की संलिप्तता की आशंका भी जताई जा रही है।

Saurabh Negi

Share