वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि बढ़ी, सीएम धामी ने की घोषणा

वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि बढ़ी, सीएम धामी ने की घोषणा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार और आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार की सम्मान राशि बढ़ाने की घोषणा की। तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि अब 51,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को आयोजित तीलू रौतेली पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति और कर्मठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मान और प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार की सम्मान राशि भी बढ़ाई गई है। पहले यह राशि 51,000 रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 61,000 रुपये कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का समाज और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी उनके कार्यों के प्रति सम्मान और प्रोत्साहन के रूप में की गई है।

Saurabh Negi

Share