विकासनगर में महिला ने दो बच्चों संग नहर में लगाई छलांग, बच्चे बचाए गए, मां लापता

विकासनगर में महिला ने दो बच्चों संग नहर में लगाई छलांग, बच्चे बचाए गए, मां लापता


विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ पुल नंबर एक से नहर में छलांग लगा दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत नहर में उतरकर दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि महिला तेज बहाव में बह गई और अब तक लापता है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला को बच्चों के साथ नहर में कूदते देख आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों की सतर्कता से दोनों बच्चों की जान बच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की तलाश शुरू कर दी। पुलिस और राहत दल नहर में सर्च अभियान चला रहे हैं। फिलहाल महिला का कोई पता नहीं चल पाया है।

इसे भी पढ़ें – बदरीनाथ हेलीपैड विस्तार के लिए भेजा गया 1.4 करोड़ का चेक गायब

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है।

Saurabh Negi

Share